बोकारो: उत्पाद विभाग की छापेमारी में 100 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद

बोकारो: उपायुक्त के निर्देशानुसार एवं सहायक उत्पाद आयुक्त के नेतृत्व में जिला उत्पाद बल के सहयोग से तेतरयाडीह ग्राम बालीडीह थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान अवैध जावा महुआ 2500 किलो एवं अवैध चुलाई शराब 100 लीटर बरामद किया गया.

छापेमारी के दौरान फरार अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद अधिनियम  की धाराओं के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया. छापामारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की , अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा रवि रंजन उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More