Reclaim the Night: कौन हैं रिमझिम सिन्हा? जिनकी पहल पर सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं
.jpg)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले को लेकर रात भर प्रदर्शन हुए हैं। महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। सोशल मीडिया पर चल रहे ‘रिक्लेम द नाइट’ अभियान के तहत ये महिलाएं आरजी कर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची। महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए ‘रिक्लेम द नाइट’ अभियान सोशल मीडिया पर शुरू हुआ और कई शहरों में फैल गया। हालांकि, विरोध प्रदर्शन के दौरान आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हिंसा हुई, जहां एक अज्ञात भीड़ ने इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ की। डॉक्टर का शव अस्पताल के एक सेमिनार हॉल के अंदर था। इस कैंपने को किसने शुरू किया उस महिला के बार में हम आपको बताने जा रहे हैं।
1.jpg)
कौन हैं रिमझिम सिन्हा?
रिमझिम सिन्हा एक सामाजिक विज्ञान शोधकर्ता है। उन्होंने प्रेसिडेंसी कॉलेज से 2020 में समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया। वह महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की खबर से स्तब्ध थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुम में रिमझिम ने प्रदर्शन को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि वह कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष के बयान से उत्तेजित थी। प्रिंसिपल ने सवाल किया कि जूनियर अकेले में सेमिनार हॉल में क्यों गए? उनके इस तरह के बयान ने पीड़िता पर ही आरोप लगा दिए। रिमझिम ने कहा, “इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने फैसला किया कि मैं 14 अगस्त को बाहर प्रदर्शन करूंगी और कोई भी हमें यह निर्देश नहीं दे सकता कि कौन बाहर हो सकता है और क्यों।” रिमझिम ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका यह अभियान वायरल हो जाएगा और हजारों की संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष की एक टिप्पणी से विशेष रूप से उत्तेजित थीं। उन्होंने कथित तौर पर सवाल किया था कि जूनियर अकेले सेमिनार हॉल में क्यों गई थी। पीड़िता पर दोष मढ़ने वाली ऐसी टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।
विरोध में, मैंने 14 अगस्त की रात बाहर बिताने का फैसला किया। कोई भी रात पर दावा नहीं कर सकता है और हमें यह निर्देश नहीं दे सकता है कि कौन बाहर हो सकता है और क्यों? रिमझिम ने बताया कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि उनकी कॉल वायरल होगी और हजारों लोग सड़कों पर उनके साथ जुड़ेंगे। मैं पूरी प्रतिक्रिया से बहुत अभिभूत हूं। मैं देख रही हूं कि महिलाएं अपने घरों से बाहर आ रही हैं और भले ही वे पूरी रात न रुक सकें, लेकिन वे रात में दो घंटे या तीन घंटे रुकने का फैसला कर रही हैं।
