चाईबासा: स्वतंत्रता दिवस पर राजाराम गुप्ता को किया गया सम्मानित
चाईबासा: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण छोड़कर) एवं परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा ने सड़क सुरक्षा को लेकर उत्कृष्ट कार्यो के लिए अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. उन्हें यह सम्मान सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने व इलाज करवाने एवं मार्ग में पड़े वृद्ध एवं असहायों की सहायता करने को लेकर प्रदान किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त हरि,प्रसाद केसरी, कोल्हान रेंज के डीआईजी मनोज रतन चौथे, जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त संदीप मीणा, कमलेश्वर नारायण, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश इक्का, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील खालको के अलावा अन्य पदाधिकारियों के साथ गणमान्य लोग मौजूद थे.
