कोडरमा: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
कोडरमा: पानी टंकी जैन मुहल्ला स्थित श्री दिगम्बर जैन विद्यालय परिसर में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर जैन समाज के सह मंत्री राज छाबड़ा ने झंडा फहराया और देश को आजादी दिलाने वाले वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विकास समेत कई मुद्दों पर अपना वक्तव्य दिया. इस मौके पर विद्यालय के संयोजक सुनील जैन छाबड़ा ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी. उन्होंने क्लास 10वीं में 90% से ऊपर अंक लाने पर ईशा कुमारी, निलेश कुमार, देवराज पंडित को 3,100 रुपये की नगद राशी देकर सम्मानित किया. जिन शिक्षकों के विषयों में विद्यार्थियों ने 95% अंक लाया है, विद्यालय के उन् शिक्षकों का सम्मान भी किया.
इस अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही सुन्दर सांकृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी, जिसमें देशभक्ति नृत्य, जय जवान जय किसान, भगत सिंह नाटक आदि कार्यक्रम का आयोजन हुआ. देश भक्ति नृत्य में तमन्ना, अद्यान, खुशी, उन्नति, अंश, मयंक, जय, अंश, खुशबु, शानवी, प्रतीक, ईशा, राजन, सक्षम, हनी, रियान, गर्वित, ईशु आदि छात्रों ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज अभिषेक जैन ” शास्त्री ” एवं संस्तुति सौम्या और साक्षी वर्णवाल ने किया .

विद्यालय की सह संयोजिका रीता सेठी ने बेस्ट छात्रों, उनकी अच्छी उपस्थिति, उचित ड्रेस में एवं क्लास में अनुशासन का पालन करने पर बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया. विद्यालय के सुपर वाइजर मुरारी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इस मौके पर विद्यालय के चेयरमेन किशोर जैन व आशा जैन पाण्डया, जैन समाज के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र काला, भण्डार मंत्री सुनील जैन सेठी, सुशील जैन छाबड़, भूदातार प्रदीप जैन, नरेश जैन छाबड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष कमल जैन सेठी, ललित सेठी, मुकेश सेठी, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, नवीन गंगवाल, आदि सदस्य शामिल हुये. साथ ही विद्यालय की सहसंयोजिका किरण सेठी, ईशान काशलीवाल ने भी सभी छात्रों को स्वंतत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी.

कार्यक्रम में छात्रों के अनेक अभिभावक गण भी शामिल हुए. साथ ही विद्यालय की जूनियर सुपर वाइजर सुप्रिया गौरव, वसंत कुमार, मानसी जैन, व्रजेश कुमार, विनय गिरी, कुनाल शर्मा, सोनाली सिंह, ऋतु जैन, ऋचा जैन, कोमल वर्णवाल, पूजा कुमारी, सोनल कुमारी, संजना सिंह, जूही सिंह, सौम्या जैन, ममता जैन, दीपक कुमार, सतीश सिन्हा, मयंक सिंह, शुभम दारूका, आयुष सिंह आदि मौजूद रहे .
