पूर्व सांसद सुमन महतो की बेटी का निधन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो एवं पूर्व सांसद सुमन महतो की पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर आज सवेरे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया.
यहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया. उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की.
मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर भी साझा की शोक संवेदना.
बड़े भाई समान पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो जी एवं पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो जी की पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है।
आज रांची एयरपोर्ट पर अंकिता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को… pic.twitter.com/5DZfWpRZKg
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 16, 2024
