विस चुनाव: झारखंड समेत 4 राज्यों के तारीखों की घोषणा आज, ECI ने बुलाई प्रेस वार्त्ता
रांची: झारखंड समेत हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. इसकी घोषणा आज 3 बजे चुनाव आयोग कर सकता है. आपको बता दें कि इस साल के अंत तक जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं.
इस सिलसिले में चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जहां वो इन 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय दोपहर 3 बजे तय किया गया है. आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में खत्म होगा. उससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव करा लिए जाएंगे.
CEC Rajiv Kumar along with ECs Gyanesh Kumar and Dr. Sandhu will address a #PressConference on the schedule for General Elections to Legislative Assemblies 2024.
🗓️Today 3 PM onwards.
📍Watch live here at : https://t.co/cjK7OcpIYR #ECI #Elections2024 pic.twitter.com/ylWIvLbWmo
— Election Commission of India (@ECISVEEP) August 16, 2024
