कोलकाता दुष्कर्म मामला : दिल्ली एम्स के बाहर विरोध प्रदर्शन, न्याय की मांग

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसको लेकर दिल्ली एम्स के बाहर विरोध प्रदर्शन क‍िया गया।  

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक “बड़ा अपराध” है और आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अब मामला हमारे हाथ में नहीं है, यह सीबीआई के हाथ में है, अगर आपको कुछ कहना है, तो सीबीआई को बताएं, हमें कोई आपत्ति नहीं है।

बुधवार की रात आरजी कर हॉस्‍पि‍टल में हुई घटना पर बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कल आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले और हंगामा करने वाले लोग आरजी कर मेडिकल कॉलेज के छात्र आंदोलन से जुड़े नहीं हैं, वे बाहरी लोग हैं। वाम और राम एकत्रित होकर यह कर रहे हैं। घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि यह घटना पूरे बंगाल, भारत और मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। यह पहली बार नहीं है जब हमने महिलाओं पर अत्याचार देखे हैं। हाल के दिनों में, हमने सड़कों पर महिलाओं पर होते कई अत्याचार देखे हैं। सड़क पर एक महिला को निर्वस्त्र करना, सार्वजनिक रूप से कोड़े मारना, कंगारू कोर्ट, ये सब बंगाल में बार-बार हो रहा है। क्या यही राज्य है?

उन्होंने कहा कि इन अत्याचारों के खिलाफ सभी को मिलकर लड़ना चाहिए। इसे खत्म करना होगा। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कानून और व्यवस्था बनाए रखे। लेकिन, समाज को भी इसके लिए एकजुट होना होगा। हमें बंगाल व भारत को महिलाओं के रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने में सक्षम होना होगा। यह एक महान कार्य है। हमें एक साथ आना होगा, एक साथ रहना होगा और एक साथ काम करना होगा। सरकार और सभी हितधारकों को एक साथ आना होगा, ताकि हमारी बच्चियां सुरक्षित रहें।

बता दें कि पिछले दिनों कोलकाता आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। वह अस्पताल में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा थी और हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थी।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More