रांची: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्वाहन् 10:30 बजे झण्डोतोलन किया. प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठन नेली नाथन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं झण्डे को सलामी दी गयी. वन्देमातरम् गीत के साथ झंडोत्तोलन किया गया तथा राष्ट्रिय गीत कांग्रेसजनों द्वारा गाया गया एवं मिठाईयां बांटी गयी.
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसजनों एवं राज्य की जनता को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जिस तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान से न सिर्फ देश को आजाद कराया बल्कि देश के नवनिर्माण की आधारशिला रखी है, स्वतंत्रता का इतिहास कांग्रेस का इतिहास है.
हमारा यह कर्तव्य है कि इस स्वतंत्रता को अक्षुण्य बनाये रखे और संविधान ने जो हमें घूमने, फिरने, अपनी बातों को बोलने आदि की जो स्वतंत्रता दी है, उस संविधान की रक्षा हमें करनी है. देश के सामने आज भी कई चुनौतियॉं हैं, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता देश की एकता एवं अखंडता को हरहाल में बनाये रखने के लिए संकल्पित हैं एवं देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कृतसंकल्पित हैं.
राजेश ठाकुर ने कहा, हमें अपनी आजादी का अधिकार तो मिला, परन्तु हमें अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करना है. जिस संकल्प के साथ हमने आजादी पाई, उसे बनाये रखने की आवष्यकता है. देश की परम्परा के अनुसार गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाना है. यही आज स्वतंत्रता दिवस पर हमें संकल्प लेने की आवश्यकता आवष्यकता है.
