तिरंगा यात्रा निकालने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रही पुल‍िस : टी.राजा सिंह

गोशामहल, 15 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर प्रदेश की पुलिस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि गोशामहल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने पर पुलिस अधिकारी मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं।

टी राजा सिंह ने कहा, मैं पुलिस के अधिकारियों से पूछना चाहता हूं कि जब भारत को आजादी मिली, तो इसी तिरंगे के नाम पर मिली। भारत माता की जय, वंदे भारत के नाम पर मिली। उस समय देश पर अंग्रेजों का राज था। उस समय भारत माता की जय, वंदे भारत बोलने पर जेलों में डाला जाता था, फांसी पर चढ़ाया जाता था। उस दौरान भारत का नौजवान नहीं रूका। भगत सिंह, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, तात्या टोपे, ऐसे अनेकों क्रांतिकारियों ने भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया। जब वे नहीं रुके, तो हम भी नहीं रुकने वाले हैं।

टी राजा सिंह ने कहा कि पिछली बार जब पुलिस ने हम पर मुकदमा दर्ज किया था, तो तेलंगाना का नाम बहुत खराब हुआ था। सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया गया क‍ि क्या तेलंगाना की पुलिस देशद्रोही है। तेलंगाना पाकिस्तान में आता है या फिर भारत में। इस तरह के ट्रेंड चलाए गए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पुलिस किसके दबाव में काम कर रही है।

लेकिन, अगर कोई तिरंगा पर पत्थर उठाएगा, तो उस हाथ को उखाड़ फेकेंगे। टी राजा ने कहा कि हमें समझना होगा कि किस तरह से पुलिस की मानसिकता खराब हो रही है। उन्होंने पुलिस को चेताते हुए कहा कि अगर हम पर एफआईआर करेंगे, तो हम देश में उस पुलिस थाने और पुलिस अधिकारी का नाम वायरल कर देंगे। देश भी देखेगा कि तेलंगाना में ऐसा पुलिस अधिकारी भी है, जो तिरंगा यात्रा निकालने पर केस दर्ज करता है।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More