धनबाद : निरसा प्रखंड के 400 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण
धनबाद : कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में निरसा प्रखंड के 29 विद्यालयों के 400 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. इनमें 200 छात्र व 200 छात्राएं शामिल थीं.
साइकिल का वितरण बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सपन कुमार मंडल, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत हेंब्रम व उपाध्यक्ष इसाक बेग ने विद्यार्थियों के बीच किया.
साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी. बीडीओ इंद्रलाल ओहदार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें. सरकार उन्हें हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है.
