भारत देश के प्रथम निवास और मालिक कौन? जानिये क्या है आदिवासी शोधकर्ता ग्लैडसन डुंगडुंग का दावा
.jpg)
रांची: युवा लेखक, एक्टिविस्ट और शोधकर्ता ग्लैडसन डुंगडुंग आदिवासी समाज से जुड़े मसलों पर लगातार अपनी कलम चला रहे हैं, अब तक उनकी 26 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, इसी कड़ी में एक नयी और 27वीं पुस्तक ‘‘भारत देश के प्रथम निवास और मालिक कौन? सामने आयी है. हिन्दी-अंग्रेजी के करीबन 500 आलेख और शोधपत्र के आधार पर ग्लैडसन डुंगडुंग ने दावा किया है कि आदिवासी समाज ही भारत का पहला निवासी है, भारत आज जिस समृद्धि और उंचाई पर खड़ा है, उसके पीछे आदिवासी समाज का खून -पसीना और उसकी जिजीविषा है. जिस आदिवासी समाज को आज पिछड़ा समझा जाता है, उसे मुख्य धारा में शामिल करने की नीतियां बनायी जाती है, कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की जाती है, दरअसल आदिवासी समाज की वही जीवन शैली मुख्य धारा का है. हालिया दिनों में जिस सस्टेनेबल और टिकाऊ विकास की अवधारणा को सामने रख भौतिक- सांस्कृतिक विकास के मौजूदा नीतियों और स्वरुप पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं, उसकी सामाजिक और राजनीतिक उपयोगिता को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है, दरअसल इस सस्टेनेबल विकास का जनक भी यही आदिवासी समाज है.
आर्य भारत के मूलवासी नहीं

इसके साथ ही ग्लैडसन डुंगडुंग ने यह दावा भी किया है कि हजारों प्राचीन ‘‘डीएनए’’ शैम्पल पर आधारित ‘‘जनसंख्या आनुवंशिक शोध’’ से यह प्रमाणित हो चुका है कि ‘‘आर्य’’, जिनके वंशज भारत में आज ‘‘सवर्ण’’ जाति के रूप में जाने जाते हैं, भारत देश के मूलनिवासी नहीं हैं, बल्कि इनके पूर्वज यूरोप एवं मध्य एशिया के बीच स्थित ‘‘यूरेशिया’’ के मैदानी इलाके में पशुपालक थें, जो घोड़ा गाड़ियों पर सवार होकर भारत पहुंचे थें, यही कारण है कि इनकी भाषा को ‘‘इंडो-यूरोपियन’’, या ‘‘इंडो-आर्यन’’ भाषा कहा जाता है. इस पुस्तक में डुंगडुंग इस बात का भी दावा करते हैं कि सिन्धु घाटी की सभ्यता इसी आदिवासी समाज का था. ‘‘राखीगढ़ी’’ में मिले 61 मानव कंकालों के डीएनए शोध से स्पष्ट हो चुका है कि वह आर्यों का नहीं था बल्कि ‘‘द्रविड़’’ भाषा समूह’’ से जुड़े लोगों का बसावट था.
भारत में मुख्य रुप से तीन पैतृक आबाद का मिश्रण
पुस्तक में इस बात का भी दावा किया गया है कि अधिकांश भारतीय मख्यरूप से तीन पैतृक आबादी का मिश्रण हैं -1. ‘‘शिकारी-संग्रहकर्ता’’ यानी ‘‘आदिवासी’’ जो यहां हजारों वर्ष से रह रहे थे, 2. ‘‘ईरानी वंश के किसान’’ जो 4700 और 3000 ईसा पूर्व के बीच किसी समय यहां आये थे और 3. मध्य यूरेशियन समतल क्षेत्र, जिसे ‘‘स्टेपी’’ कहा जाता है, वहां के ‘‘पशुपालक‘‘ यानी ‘‘आर्य’’ 3000 ईसा पूर्व के कुछ समय बाद, 2000 और 1500 ईसा पूर्व के बीच में इस क्षेत्र में प्रवेश किये थे. ‘‘शिकारी एवं संग्रहकर्ता’’, जिन्हें अंग्रेजी में ‘‘हंटरर्स एंड गैदरर्स’’ कहा जाता है, भारत देश के प्रथम निवासी थे, जिनके वंशज आज ‘‘आदिवासी’’ के रूप में जाने जाते हैं तथा ‘‘आर्य’’ यानी ‘‘सवर्ण’’ जाति के लोग बाहर से भारत आये हैं, जिनका अस्तित्व भारत में सिर्फ 3500 से 4000 वर्षों का है। इसलिए अब वे यह दावा नहीं कर सकते हैं कि वे भारत देश के मूलनिवासी हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो आदिवासी ही भारत देश के प्रथम निवासी और देश के असली मालिक हैं. इसलिए यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक आदिवासी समाज का है.
‘‘शिकार एवं वनोपज संग्रहकर्ताओं’’ के वंशज ही आदिवासी

‘‘शिकार एवं वनोपज संग्रहकर्ताओं’’ के वंशज ही आदिवासी हैं। इसलिए अब भारतीय संविधान के अनुच्छेद 366 25 में ‘‘आदिवासी’’ की परिभाषा का आधार इसी को बनाया जाना चाहिए, ताकि राजनीतिक कारणों से ‘‘जातीय’’ समूहों को ‘‘नस्लीय’’ सूची में डालकर आदिवासियों की हकमारी नहीं हो सकें, साथ ही धर्म के आधार पर आदिवासियत की पहचान की साजिश पर विराम लगाया जा सके. इसके साथ ही पुस्तक में आदिवासी अस्मिता, हिन्दू राष्ट्र, डीलिसटिंग, धर्मांतरण, आरक्षण, सरना कोड के साथ ही कई दूसरे सवालों पर नये सिरे से रोशनी डालने की कोशिश की गयी है. निश्चित रुप से पुस्तक के निष्कर्ष से सहमत-असहमत हुआ जा सकता है. अकादमिक बहस की यही खूबसूरती होती है. जहां विचारों की उड़ान पर कोई ताला नहीं होता, बल्कि शोध और प्रमाण के आधार पर किसी निष्कर्ष को चुनौती पेश की जाती है और कोई भी निष्कर्ष अंतिम नहीं होता, ग्लैडसन डुंगडुंग की कृति ‘भारत देश के प्रथम निवास और मालिक कौन? से भी कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही आदिवासी समाज का अतीत और उसका सामाजिक- राजनीतिक और सांस्कृतिक संघर्ष को एक नयी रोशनी में समझने की कोशिश भी हुई है.
सोशल मीडिया एकाउंट फेसबूक पर ग्लैडसन डुंगडुंग

इस पुस्तक के बारे में अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबूक पर ग्लैडसन डुंगडुंग लिखते हैं कि “भारत देश के प्रथम निवास और मालिक कौन?’’, विश्वभर के आनुवंशिक वैज्ञानिकों के द्वारा ‘‘पोपुलेशन जेनेटिक्स’’ यानी ‘‘डीएनए’’ आधारित शोध-पत्रों के आधार पर लिखा गया है। यह ग्लैडसन डुंगडुंग की 27वां कृति हैं, जिसमें 16 अध्याय हैं। इसके अलावा इन्होंने आदिवासी मुद्दों पर हिन्दी एवं अंग्रेजी में 500 से ज्यादा आलेख, ग्राउंड रिपोर्ट एवं शोधपत्र लिखा है। इस पुस्तक में बताया गया है कि विगत कुछ वर्षों के अंदर दुनियाभर के प्रतिष्ठित अनुवांशिक वैज्ञानिकों के द्वारा मध्य एशिया एवं दक्षिण एशिया से लिये गये हजारों प्राचीन ‘‘डीएनए’’ शैम्पल पर आधारित ‘‘जनसंख्या आनुवंशिक शोध’’ से यह प्रमाणित हो चुका है कि ‘‘आर्य’’, जिनके वंशज भारत में आज ‘‘सवर्ण’’ जाति के रूप में जाने जाते हैं, भारत देश के मूलनिवासी नहीं थे बल्कि वे यूरोप एवं मध्य एशिया के बीच स्थित ‘‘यूरेशिया’’ के मैदानी इलाके के पशुपालक थे जो घोड़ा गाड़ियों पर सवार होकर यहां आये थे। उन्होंने ही ‘‘इंडो-यूरोपियन’’, जिसे ‘‘इंडो-आर्यन’’ भाषा भी कहते हैं, अपने साथ भारत लाये थे।
पुस्तक में बताया गया है कि अधिकांश भारतीय मख्यरूप से तीन पैतृक आबादी का मिश्रण हैं – 1. ‘‘शिकारी-संग्रहकर्ता’’ यानी ‘‘आदिवासी’’ जो यहां हजारों वर्ष से रह रहे थे, 2. ‘‘ईरानी वंश के किसान’’ जो 4700 और 3000 ईसा पूर्व के बीच किसी समय यहां आये थे और 3. मध्य यूरेशियन समतल क्षेत्र, जिसे ‘‘स्टेपी’’ कहा जाता है, वहां के ‘‘पशुपालक‘‘ यानी ‘‘आर्य’’ 3000 ईसा पूर्व के कुछ समय बाद, 2000 और 1500 ईसा पूर्व के बीच में इस क्षेत्र में प्रवेश किये थे। आर्यों के वंशज दावा करते थे कि ‘‘सिन्धु घाटी सभ्यता’’ उनका था लेकिन ‘‘राखीगढ़ी’’ में मिले 61 मानव कंकालों के डीएनए शोध से स्पष्ट हो चुका है कि वह आर्यों का नहीं था बल्कि ‘‘द्रविड़’’ भाषा समूह’’ से जुड़े लोगांे का था।
इस पुस्तक में अनुवांशिक अध्ययनों के आधार पर बताया गया है कि ‘‘शिकारी एवं संग्रहकर्ता’’, जिन्हें अंग्रेजी में ‘‘हंटरर्स एंड गैदरर्स’’ कहा जाता है, भारत देश के प्रथम निवासी थे, जिनके वंशज आज ‘‘आदिवासी’’ के रूप में जाने जाते हैं तथा ‘‘आर्य’’ यानी ‘‘सवर्ण’’ जाति के लोग बाहर से भारत आये हैं, जिनका अस्तित्व भारत में सिर्फ 3500 से 4000 वर्षों का है। इसलिए अब वे यह दावा नहीं कर सकते हैं कि वे भारत देश के मूलनिवासी हैं। इसे दूसरे शब्दों में कहें तो आदिवासी ही भारत देश के प्रथम निवासी और देश के असली मालिक हैं। इसलिए यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक उनका है।
इस पुस्तक में कहा गया है कि ‘‘शिकार एवं वनोपज संग्रहकर्ताओं’’ के वंशज ही आदिवासी हैं। इसलिए अब भारतीय संविधान के अनुच्छेद 366 25 में ‘‘आदिवासी’’ की परिभाषा का आधार इसी को बनाया जाना चाहिए ताकि राजनीतिक कारणों से ‘‘जातीय’’ समूहों को ‘‘नस्लीय’’ सूची में डालकर आदिवासियों की हकमारी की जा रही है उसपर रोक लगाया जा सकता है। इस पुस्तक से उन लोगों को भी जवाब मिलेगा जो धर्म के आधार पर आदिवासियों की ‘‘पहचान और अस्मिता’’ को तय करने की कोशिश में जुटे हुए थे। इस पुस्तक में आदिवासी पहचान और अस्मिता के अलावा, हिन्दू राष्ट्र, डीलिस्ंटिंग, धर्मांतरण, आरक्षण, सरना कोड एवं आदिवासी अधिकार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्य, तर्क एवं विश्लेषण साथ लिखा गया है”
