सेक्स रैकेट का खुलासा: होटल मौर्या में पुलिस का छापा, पांच लड़कियों समेत सात गिरफ्तार
.jpg)
रांची: एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सेक्स रैकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में रांची पुलिस ने रांची के अरगोड़ा चौक के पास होटल मौर्या में छापेमारी कर पांच लड़कियों समेत सात और लोगों को गिरफ्तार किया है.
एसएसपी रांची को मिली सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल मौर्या में छापेमारी की, जहां से पुलिस ने पांच लड़कियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार किए गए सभी लोग देह व्यापार के धंधे में शामिल हैं. छापेमारी बुधवार सुबह करीब 11 बजे की गई. फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पुलिस की पूछताछ जारी है.
