Kolkata Doctor Case: फैमिली के दावों से मचा हड़कंप, एक्शन में सीबीआई

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप-मर्डर केस में अब एक्शन दिखने लगा है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में ले लिया है. सीबीआई की टीम सुबह-सुबह कलकत्ता पहुंच गई. आज वह उस अस्पताल का दौरा करेगी, जहां ट्रेनी डॉक्टर संग दरिंदगी हुई थी

सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंची सीबीआई की टीम



आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को 31 वर्षीय पीजी ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था. डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. इसे लेकर देशभर में डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं. अब इस मामले में मृतक डॉक्टर के परिवार वालों ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. परिवार वालों का कहना है कि उन्हें तीन घंटे तक अस्पताल के बाहर इंतजार कराया गया. इसके बाद उन्हें डॉक्टर का शव दिखाया गया. परिवार वालों ने बताया कि जब उन्होंने डॉक्टर के शव को देखा तो उनके पैर 90 डिग्री के एंगल पर फैले हुए थे. परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया, ‘ऐसा तब तक नहीं हो सकता जब तक कि पेल्विक गर्डल टूट न जाए. इसका मतलब है कि उसे बुरी तरह से नोचा गया था. इतना ही नहीं, उसके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था.’

ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बर्बर रेप और हत्या के पांच दिन बाद इस मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है. सीबीआई के लिए ये केस किसी चुनौती से कम नहीं है. पीड़िता के परिवार और प्रदर्शनकारी इस जघन्य अपराध में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका जता रहे हैं. केस का नतीजा अब पीड़िता के शरीर पर मिले तरल पदार्थ के डीएनए प्रोफाइलिंग पर टिका है, जो या तो जांच की पुष्टि कर सकता है या इसे और उलझा सकता है.

सीबीआई ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को अपनी कस्टडी में ले लिया है. कुछ देर में सीबीआई की टीम आरजी कर अस्पताल का दौरा करेगी.

कोलकाता में मारी गई महिला के घर पहुंची आईएमए की टीम

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में आईएमए ने विरोध दर्ज कराया है। बुधवार को आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की एक टीम पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के पानीहाटी के सोदपुर में मृतक डॉक्टर के आवास पर पहुंची। आईएमए पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से मिलकर डॉक्टरों की सुरक्षा पर चिंता जता चुका है।

आरजेडी नेता मनोज कुमार झा बोले, जल्द मिले न्याय



प्रिंसिपल के ट्रांसफर पर हाई कोर्ट ने उठाए सवाल

हाईकोर्ट ने कहा कि यह निराशाजनक है कि मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष पहले से एक्टिव नहीं थे। अदालत ने घोष को लंबी छुट्टी पर जाने को कहा था। कोर्ट ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि सोमवार को इस्तीफा देने के तुरंत बाद उन्हें शहर के दूसरे मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पद पर बहाल कर दिया गया। बेंच ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी और तब CBI प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

हाईकोर्ट ने लगाई पुलिस को फटकार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि पांच दिन हो गए, आपने कुछ नहीं किया। निष्पक्ष जांच के लिए केस CBI को सौंपना जरूरी

दिल्ली से एक विशेष चिकित्सा और फोरेंसिक टीम भी पहुंची



पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने अन्य भाजपा विधायकों के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार–हत्या मामले के खिलाफ राज्य विधानसभा पर विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सीबीआई को शिकंजा कसना चाहिए और संदीप घोष, डॉ. एसपी दास और विनीत गोयल हिरासत में लेना चाहिए।




बता दे, राष्टीय महिला आयोग की टीम ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज–अस्पताल बलात्कार का दौरा किया। अधिकारियों और छात्रों के प्रतिनिधियों से बात की। अधिकारियों ने छात्रों की मांगों के संबंध में कुछ दिनों का समय मांगा है ताकि मांगें पूरी की जा सकें। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने मंगलवार को देशभर में ओपीडी बंद का एलान किया है। दिल्ली समेत एनसीआर में भी डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More