झारखंड: खाद्य आपूर्ति विभाग ने नमक व चीनी के लिए निकाला टेंडर
रांची: राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग ने रिफाइंड आयोडीन युक्त नमक और चीनी की खरीद के लिए टेंडर निकाला है. नमक के लिए टेंडर 29 अगस्त को शाम 5 बजे तक जमा होगा, जबकि चीनी का टेंडर 28 अगस्त तक जमा होगा. प्रीबिड मीटिंग 20 अगस्त को होगी. खाद्य आपूर्ति विभाग ने 1.95 लाख क्विंटल रिफाइंड आयोडीन युक्त नमक और 27 हजार क्विंटल चीनी की खरीद के लिए टेंडर निकाला है. बता दें कि लाल कार्ड धारकों को एक किलोग्राम रिफाइंड आयोडीन युक्त नमक मुफ्त मिलेगा.
इन प्रमंडल को इतना मिलेगा नमक:
प्रमंडल | नमक (क्विंटल में) |
पलामू | 8826.44 |
उत्तरी छोटानागपुर | 21430.23 |
दक्षिणी छोटानागपुर | 11037.14 |
कोल्हान | 10861.23 |
संताल परगना | 14060.02 |
इन प्रमंडल को मिलेगी इतनी चीनी:
| प्रमंडल | चीनी (क्विंटल में) |
| पलामू | 2701 |
| उत्तरी छोटानागपुर | 7527 |
| दक्षिणी छोटानागपुर | 5959 |
| कोल्हान | 5557 |
| संताल परगना | 5069 |
