बोकारो: उपायुक्त एवं एसपी ने की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड, तिरंगे को दी सलामी
बोकारो: जिला में 78वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है. आज मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ.
विजया जाधव एवं पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने परेड का निरीक्षण किया. परेड निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए.
