देश को मजबूत करने का एक आंदोलन बन चुका है हर घर तिरंगा अभियान : किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा, “हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान प्रधानमंत्री ने किया है, इसे लेकर पूरे देश में उत्साह है। उन्होंने राष्ट्र को जगाने के लिए हर तिरंगा अभियान को शुरु किया, जो देश को मजबूत करने का एक आंदोलन बन चुका है। आज तिरंगा यात्रा भारत मंडपम से निकली है। प्रधानमंत्री ने देश की भावना को हर घर राष्ट्र की भक्ति को जगाने के लिए इसका आह्वान किया है।”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “भारत को एकता के सूत्र में बांधने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। हम सब एक साथ खड़े होकर एक बार फिर संकल्प लें कि तिरंगे को झुकने नहीं देंगे। जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए या देश को सुरक्षित रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी है। हम उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। हम संकल्प लेते हैं कि मां भारती के सम्मान के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।”

उधर कर्नाटक के हुबली में छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। ये तिरंगा यात्रा चिन्मया महाविद्यालय से शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों की तादात में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 21 फीट लंबा और 14 फीट चौड़ा विशाल राष्ट्रीय ध्वज को शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया।

हम भारती वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनवर मुल्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस देश के सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और बच्चों को उनके बलिदान के बारे में समझाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह एकमात्र कॉलेज है जो 2011 से यात्रा का आयोजन कर रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि हर घर अभियान के तहत, हर परिवार को अपने घर पर एक झंडा फहराना चाहिए और बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जागरूक करना चाहिए।

छात्रों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जय के भी नारे लगाए गए। साथ ही उन्होंने देशभक्ति के गीत भी गाए।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More