दुनिया में पहले स्थान पर चीन में संरक्षित कृषि जर्मप्लाज्म संसाधनों की कुल मात्रा

बीजिंग, 12 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मप्लाज्म संसाधन अनाज और महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों की स्थिर और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने का रणनीतिक संसाधन है। कृषि जर्मप्लाज्म संसाधनों में मुख्य रूप से तीन प्रकार के जर्मप्लाज्म संसाधन शामिल हैं, फसलें, पशुधन और मुर्गीपालन, जलीय उत्पाद।

चीनी कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय ने हाल ही में घोषणा की कि इस वर्ष से, चीन ने कृषि उत्पादन के लिए तत्काल आवश्यक किस्मों पर ध्यान केंद्रित किया है, जर्मप्लाज्म संसाधनों की सटीक पहचान और नई किस्मों के प्रजनन में तेजी लाई है, बीज उद्योग में श्रेष्ठ उद्यमों के लिए समर्थन बढ़ाया है।

साथ ही बीज उद्योग में बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा को और मजबूत किया गया। बीज उद्योग को पुनर्जीवित करने की कार्रवाई में कई परिणाम प्राप्त हुए।

इस वर्ष की पहली छमाही में, जर्मप्लाज्म संसाधनों के संरक्षण में ऐतिहासिक सफलता हासिल की गई। कृषि जर्मप्लाज्म संसाधनों की जनगणना पूरी तरह से पूरी हो गई और 1 लाख 39 हजार फसलों के जर्मप्लाज्म संसाधनों और 11 लाख 90 हजार पशुधन और मुर्गीपालन, जलीय उत्पादों की आनुवंशिक सामग्री एकत्र की गई।

मूल संरक्षित संसाधनों के साथ, चीन के संरक्षित कृषि जर्मप्लाज्म संसाधनों की कुल मात्रा दुनिया में पहले स्थान पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More