‘हर घर तिरंगा’ अभियान से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा रोजगार

प्रयागराज, 12 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। इसके तहत यूपी के प्रयागराज की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

देश की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। भारत सरकार इसको ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रही है। केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस के लिए विशेष तैयारी कर रही है और सभी राज्यों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रयागराज की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं, इससे वो बहुत ही उत्साहित हैं।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि हम तिरंगा बनाने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हमको रोजगार दिया गया है। इससे हम लोगों को पैसे भी मिल रहे हैं और एक नजरिया ये भी है कि देश की सेवा कर रहे हैं।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आगे बताया, नरेंद्र मोदी जी को हम तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने हमें देश सेवा का मौका प्रदान किया। प्रधानमंत्री की तरफ से तमाम योजनाएं शुरू की गई हैं, इससे हमारी आर्थिक स्थिति सुधर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जो महिलाएं कल तक घरों में सिमटी थीं, आज वे बाहर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा शासित राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। इसके तहत अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More