तिहाड़ में केजरीवाल से मुलाकात के बाद गोपाल राय ने कहा, 15 अगस्त को आतिशी फहराएंगी झंडा

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मंत्री गोपाल राय ने जीएडी विभाग को आदेश जारी किए। जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री आतिशी 15 अगस्त को झंडा फहराएंगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली जाय।

अरविंद केजरीवाल ने जेल से जीएडी मंत्री को बताया कि आतिशी झंडा फहराएंगी। इसलिए गोपाल राय ने जीएडी को पूरी तैयारी करने के निर्देश जारी किए। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी को एक चिट्ठी लिखकर इस बात की सूचना दी थी कि इस बार 15 अगस्त को आतिशी झंडा फहराएंगी।

दरअसल, पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक पत्र लिखा था। जिसके मुताबिक इस बार 15 अगस्त को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी उनकी जगह पर झंडा फहराएंगी।

बीते कई दिनों से जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने इस बार यह फैसला लिया है और इसके लिए एलजी को चिट्ठी लिखकर सूचित किया था।

चिट्ठी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने कहा है, “15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी।”

गौरतलब है कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झंडा फहराते आए हैं। लेकिन, इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More