बोकारो: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक में पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश
बोकारो: पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश के द्वारा जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक , पुलिस निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी के साथ माह जुलाई का मासिक अपराध समीक्षा की गयी l इस दौरान आगामी अंतिम सोमवारी और रक्षाबन्धन पर्व के लिए दिशा निर्देश दिया गया.जिला मे लंबित सभी अपराधों यथा हत्या, लूट, रंगदारी, चोरी, महिला अपराध, आदि की समीक्षा की गयी तथा त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया, बैठक के दौरान पोक्सो संबंधित कांडों को दो माह के अंतर्गत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया l
.jpg)
बैठक के दोरान विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी की समीक्षा थाना बार की गयी और आपराधिक घटनाओं को रोक लगाते हुए पुर्व के अपराधियों पर निरोधात्मक करवाइ हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के अंत में शंकर रवानी हत्याकांड मे और काफी अत्याधुनिक अवैध हथियार पकड़ने मे शामिल पुलिस उपाधीक्षक नगर, थाना प्रभारी हरला, थाना प्रभारी सिटी, थाना प्रभारी बलीडीह, थाना प्रभारी सेक्टर 12, पु अ नि प्रभात कुमार सिटी थाना, श्रीनिवास झरिया ओपी प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी को कॉमेंडेशन रॉल दे कर सम्मानित किया गया.
