देवघर: मधुपुर के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़, पॉलीटेक्निक कॉलेज में मना स्थापना दिवस

देवघर: मधुपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सावन के चौथी सोमवारी को लेकर शहर के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की। शिवालयों में हर-हर महादेव उद्घोष से पूरा इलाका भक्तिमय नजर आया। शिवालयों के बाहर फूल बेलपत्र की कई दुकानें लगाई गई थी।

सुबह से ही भक्तों ने भगवान शंकर को जलाभिषेक किया शहर के वाहेगुरु शिव मंदिर, गिरी शिव मंदिर, श्रीराम ठाकुरबाड़ी, चांदमारी शिव मंदिर,बेलपड़ा, खलासी मोहल्ला, काली पुटाउन,  बावन बीघा राम कृष्ण विवेकानंद मठ, शेखपुरा, गड़िया, पिपरासोल मंदिर आदि शिवालयों में चौथी सोमवारी को लेकर उत्साह का नजारा देखने को मिला। वहीं भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

छात्रों ने मधुस्थली में किया पौधारोपण 

मधुपुर महाविद्यालय में सोमवार को मधुपुर एनएसएस यूनिट 3 के तत्वाधान में मधुस्थली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्रांगण में दोनों महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का अनोखा प्रयास किया गया। साथ ही साथ नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत आज सभी स्वयंसेवकों के द्वारा देवघर जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी ने शपथ लिए।

WhatsApp Image 2024-08-12 at 18.36.09_b61734d3 (1)
पौधारोपण करते छात्र-छात्राएं व अन्य

इस मौके पर टीचर ट्रेनिंग महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ जॉली सिन्हा, मधुपुर महाविद्यालय एनएसएस यूनिट 3 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनीता गुआ हेंब्रम ,डॉ. उत्तम कुमार शुक्ला ,शिवनंदन राय स्वयंसेवक विनोद जायसवाल, ललन कुमार, संदीप पांडे, अभिजीत गुप्ता, अंजली कुमारी, प्रिया कुमारी, रितेश रवानी, शगुफ्ता, और मधुस्थली विद्यापीठ के बीएड एवं डीएलएड के कई छात्राएं मौजूद थे। 

पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्थापना दिवस पर पौधारोपण  

मधुपुर पॉलीटेक्निक कॉलेज का शिलान्यास 10 अगस्त 2017 को हुआ था और सात वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक कर्मचारी और छात्र और छात्राओं ने (प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष) ने मिलकर भगवान से पूजा अर्चना की। उसके बाद एक साथ कॉलेज प्रांगण के अंदर और बाहर वृक्षारोपण का एक सफल कार्यक्रम आयोजन किया।  

WhatsApp Image 2024-08-12 at 18.56.39_71baebbc (1)
पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह

कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जय प्रकाश केसरी जी ने वृक्षारोपण के माध्यम से सभी छात्रों को यह संदेश दिया कि पहले के समय में जंगलों की अधिकता और शुद्ध वातावरण के कारण  लोग कम बीमार पड़ते थे। आज वर्तमान समय में वातावरण दूषित होता चला जा रहा है।अगर आप अपने आने वाले भविष्य और बच्चों को एक अच्छा जीवन और शुद्ध वातावरण देना चाहते  है। तो हम सभी को एक वृक्ष जरुर लगाना चाहिए ताकि वातावरण शुद्ध  रहे और सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता रहे। इस मौके पर कॉलेज उप प्राचार्य अमजद अली एवं विभाग अध्यक्ष साहनवाज अशरफ अली , कृष्णा कुमार सिंह, मुकुल सहाय आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More