देवघर: मधुपुर में आयोजित दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइन में पहुंची बर्णपुर की टीम
देवघर: मधुपुर नगरपरिषद के समीप रेलवे फुटबॉल मैदान में यंग स्पोर्टिंग क्लब एवं योर्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय दुर्गा सौरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में बर्णपुर का मुकाबला भदेश्वर से हुआ। इस मैच का उद्घाटन योर्स क्लब के अध्यक्ष नागरिक समिति के अरविंद तिवारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज कैसर लायंस क्लब आफ मधुपुर के अध्यक्ष शौकत नाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव हेमंत नारायण सिंह पुर्व वार्ड पार्षद शबाना परवीन ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय करते हुए एवं किक मारकर किया ।
इस मुकाबले में बर्णपुर की टीम ने भदेश्वर को ट्राई ब्रेकर में 4 -3 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाया। खेल के समाप्ति तक दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर बराबरी में खेल समाप्त किया। अतिरिक्त समय में ट्राई ब्रेकर में बर्णपुर की टीम ने भदेश्वर को 4-3 से हराया। बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खेला जाएगा । जिसमें विजेता टीम को 51000 तथा उप विजेता टीम को 31000 रूपया से पुरस्कृत किया जाएगा। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खेल एवं नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन उपस्थित रहेंगे ।
मंगलवार को सेमीफाइनल में बंगाल के बर्णपुर टीम का मुक़ाबला चितरंजन की टीम के बीच शाम 4:00 बजे रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में खेला जाएगा। मौके पर मोहम्मद इमरान पुर्व वार्ड अध्यक्ष फैय्याज कैशर, सुल्तान अहमद, योर्स के अध्यक्ष सुभाष सिंह सचिव कन्हैया लाल कन्नू, प्रिंस समद, संजय शर्मा, विद्रोह कुमार मित्रा,, राजेश कुमार, राम चंद्र झा, मोहम्मद ताज, ऐनूल होदा, युगल यादव, मोहम्मद चांद आदि मौजूद थे।
