चाईबासा: पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने 17 अगस्त को अनुमंडल घेराव को लेकर जगन्नाथपुर में निकाली पदयात्रा

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार के झूठ और वादाखिलाफी के विरोध में आज पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जगन्नाथपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर घंटा बजाओ सरकार जगाओ कार्यक्रम के तहत् अगामी 17.8.2024 को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले अनुमंडल कार्यालय में धरना कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की एवं जगन्नाथपुर में पद यात्रा निकाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने 2019 विधानसभा चुनाव में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था , नौकरी नहीं देने की स्थिति में स्नातक छात्रों को 5000 एवं स्नातकोत्तर छात्रों को 7000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था , परन्तु आज पांच वर्ष बीतने को है झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस की गठबंधन सरकार ना तो युवाओं को नौकरी दे पाई ना ही बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता। झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस गठबंधन सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के अलावा राई भूमिज, चन्द्रमोहन गोप, धीरज सिंह,  परमेश्वर महतो, चंचल यादव, लालमोहन दास, सुखदेव महतो, प्रभात प्रधान, लखन बेहरा, विक्रम तिरिया, नन्दलाल गोप, सुबेदार बोबोंगा, बबलु गोप, दुष्यंत खिलार , पिंटु सिंह, निलाम्बर गोप, शरत प्रधान, छोटराय लोहार, सुबोल सिंह, राना बोस, सुशील बेहरा, घनश्याम कोड़ा, मंगल गोप, संजय कुमार बारिक, अश्विनी चातर, मधुसूदन महतो, बिरबल हेस्सा, चितरंजन दास, आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More