कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एलुमनी मीट 2024 का भव्य आयोजन
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एलुमनी एसोसिएशन ऑफ ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में एलुमनी मीट 2024 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी एलुमनी सदस्यों का स्वागत महाविद्यालय की प्रशिक्षु मनीषा कुमारी, वैभवी श्री, निराला कुमारी, सीमा जोजो, अंगूरी खातून एवं शिफा नूरी द्वारा तिलक लगाकर एवं गुलाब का फूल देकर किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव अविनाश कुमार सेठ, उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी, प्राचार्य डॉ मृदुला भगत, आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ मनीष कुमार पासवान, एलुमनी एसोसिएशन के समन्वयक सौरभ शर्मा, एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्यों एवं महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
.jpg)
इस मौके पर बीएड सत्र 2023-25 की प्रशिक्षु सोनाली कुमारी, अनामिका कुमारी, उमा कुमारी, नेहा कुमारी, , रिंकी कुमारी एवं नूतन कुमारी द्वारा सामूहिक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी के मन को विभोर किया। कार्यक्रम में एलुमनी एसोसिएशन के सचिव अनिल दास द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। तदुपरान्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी एलुमनी सदस्यों ने अपना परिचय दिया व अनुभव साझा किये । महाविद्यालय के एलुमनी समन्वयक सौरभ शर्मा द्वारा एलुमनी एसोसिएशन के कार्य, उद्देश्यों एवं एलुमनी एसोसिएशन के उपलब्धियों को पी पी टी प्रस्तुतिकरण किया गया। बीएड सत्र 2023-25 की प्रशिक्षु दीपा कुमारी एवं अनामिका कुमारी द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया व प्रशिक्षु विकास कुमार यादव ने अपनी सुरीले अंदाज में एकल गीत गायन द्वारा सभी को अभिभूत किया।
.jpg)
कार्यक्रम में एलुमनी सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार के लक्की ड्रा, लक्की एलुमनी का आयोजन किया गया । जिसमें भीम कुमार एवं सूरज प्रताप सिंह का लकी ड्रा निकाला। एलुमनी सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए विविध प्रकार के कविता, गान, नृत्य एवं अपने बहुमूल्य विचार साझा करते हुए महाविद्यालय द्वारा प्राप्त अनुभव एवं अधिगम पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ के बालिकाओं द्वारा झारखंड के संस्कृति पर मनमोहक समूह लोक नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके बाद महाविद्यालय के सचिव अविनाश कुमार सेठ, उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी, प्राचार्य डॉ मृदुला भगत, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ मनीष कुमार पासवान, एलुमनी समन्वयक सौरभ शर्मा ने एलुमनी एसोसिएशन की उपाध्यक्ष इंद्रमणि कुमारी, सचिव अनिल दास , उप सचिव सुभाष कुमार यादव को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किया गया व वर्तमान में विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत पुरातन छात्र दीपिका सोनकर, महेश कुमार, कांति कुमारी सुभाष कुमार यादव , नीरज कुमार को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग किए सभी प्रतिभागियों को एवं सभी सहायक प्राध्यापक द्वारा उपहार भेंट किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास से भरा रहा। सभी एलुमनी सदस्य एवं महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षु एवं सदस्य एक साथ सामूहिक भोजन ग्रहण किए एवं एलुमनी एसोसिएशन के निरंतर एवं सहज संचालन हेतु फंड का सहयोग किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव अविनाश कुमार सेठ ने अपने संबोधन में एलुमनी सदस्यों को महाविद्यालय के प्रति तत्परता एवं समर्पण को धन्यवाद करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।
उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने अपने आशीर्वचनो से सभी एलुमनी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि एलुमनी हमारे महाविद्यालय के मजबूत स्तंभ के साथ क्षेत्र के ऊर्जावान एवं होनहार भविष्य हैं । किसी भी संस्थान के विकास में एलुमनी सदस्यों का अहम योगदान रहता है। हम सदैव उनके उजव्वल भविष्य की कामना करते हैं। प्राचार्या डॉ मृदुला भारद्वाज ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं एवं सभी प्रतिभागियों के तन्मयता एवं कठोर मेहनत कि सराहना किए। इस अवसर पर महाविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के समन्वयक सौरभ शर्मा ने सभी एलुमनी सदस्यों को उनके प्रयासों के सराहना करते हुए एलुमनी एसोसिएशन के सदस्यता ग्रहण करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2009 -10 से 2021 – 23 तक के पुरातन छात्र, बी. एड. सत्र 2022-24 एवं 2023-25 के सभी प्रशिक्षु, महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक डॉ रविकांत तिवारी, डॉ पवन कुमार, डॉ पूजा कुमारी, वीरेंद्र यादव, गौतम कुमार, स्वर्ण सिंह, मनीष कुमार सिन्हा,खुश्बू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, सीताराम यादव एवं सभी शिक्षेकेतर कर्मचारी सुचित कुमार, चुन्नु कुमार, रोहित कुमार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रशिक्षु ज्योति कुमारी प्रसाद एवं सोनाली कुमारी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन एलुमनी एसोसिएशन के समन्वयक सौरभ शर्मा ने किया।
