हिंडनबर्ग के प्रति कांग्रेस की निष्ठा भारत की प्रगति के समक्ष खतरा : तमिलनाडु भाजपा

चेन्नई: तमिलनाडु भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता ए.एन.एस. प्रसाद ने अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट और कांग्रेस के समर्थन पर गंभीर आरोप उठाते हुए कहा की राहुल गांधी विदेशी एजेंसियों के लिए प्रॉक्सी के रूप में काम कर रहे है। उनके बयानों से भारत के प्रति उनकी वफादारी पर संदेह पर संदेह होता है। प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के खिलाफ झूठी कहानियां फैलाकर भारतीय उद्योगपतियों की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।

उन्होंने हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट को भारतीय शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा बताया, जबकि सेबी ने पहले ही इन आरोपों को गलत पाया है। भाजपा नेता ने केंद्र सरकार से यह जांच करने की अपील की कि क्या राहुल गांधी की यात्राओं और कांग्रेस को चुनावी फंडिंग के लिए विदेशी कंपनियों से गुप्त फंडिंग की गई है। प्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के वैश्विक महाशक्ति बनने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की और ‘मेक इन इंडिया’ तथा ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ योजनाओं को भारतीय युवाओं के सपनों को साकार करने वाला बताया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More