देवघर: कुंडा गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
देवघर: नरेंद्र मोदी विकास मिशन ‘चलो गांव की ओर’ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद विद्यार्थी रविवार को देवघर पहुंचे. देवघर पहुंचने पर शहर के वार्ड नंबर 36 के कुंडा में डॉ. राजीव रंजन टीम की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया. साथ ही टीम की ओर से का कुंडा गांव में डॉ राजीव रंजन के नेतृत्व में फलदार व छायादार पौधरोपण भी किया गया. जिसमें आम, अमरूद व आंवला आदि के पौधे शामिल हैं. कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. राजीव रंजन, आंग्रेज दास, विनय राउत, दीपू राउत, प्रेम कुमार, मुन्ना राउत, अमित कुमार, चन्द्र राउत, कारण राउत, पंकज यादव, मंगल सहित अन्य लोगों के बीच पौधा का वितरण गया.
मौके पर डॉ. राजीव रंजन ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक अधिक पौधरोपण देश में किए जाने को लेकर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है. जिसके सार्थक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा. इसी क्रम में उनके द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया तथा लोगों को वन तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक करने का कार्य किया.
इस दौरान मौके पर डॉ राजीव रंजन ने कहा कि पृथ्वी पर पड़ रहे भीषण गर्मी के लिए पर्यावरण में हो रहे क्षति को दोष ठहराया. उन्होंने इस से निजात पाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक के उपयोग बंद करने,बचे हुए वृक्षों को संरक्षित करने की सलाह दी.
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित तुरी,अमित तुरी,सुरेश तुरी,प्रेम राउत,रंजय रवानी,महेंद्र रवानी,रघु राउत,मुन्ना कुमार, शिव कुमार रमानी, बिनोद रमानी,दीपक कुमार रमानी, मुन्ना कुमार राउत,बासकी तुरी,कार्तिक तुरी व कार्तिक रमानी सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
