देवघर: मेधा डेयरी सेवा शिविर के माध्यम से लगातार कर रहा कांवरियों की सेवा
देवघर: मेधा डेयरी का सामाजिक एवं सेवा कार्यों में हमेशा से अग्रणी भूमिका रही है और इन्हीं सामाजिक दायित्वों के तहत उनके कष्ट को बांटने हेतु मेधा डेयरी के कर्मचारियों द्वारा इस वर्ष के सावन के चौथे सोमवारी के ठीक एक दिन पूर्व रविवार को काँवरिया पथ के खिजुरिया में भूतबंगला के समीप एक सेवा शिविर लगाया गया. इस शिविर में कर्मचारियों द्वारा थके-हारे काँवरियों के बीच मुख्य रूप मेधा लस्सी, मेधा पेड़ा, मेधा रावड़ी, फलों एवं पानी का वितरण किया गया.
मौके पर देवघर यूनिट हैड मिलन मिश्रा ने कहा कि बैद्यनाथ धाम की सबसे वृहद आयोजनों मे शीर्ष पर श्रावणी मेला का नाम आता है. श्रावण के महीने मे बैद्यनाथधाम की महत्ता कई गुणा बढ़ जाती है. काँवर यात्रा के दौरान कांवरियों को कई तरह के परेशानियों से गुजरना पड़ता है. इन सभी चीजों को देखते हुए मेधा डेयरी भी सेवा शिविर के माध्यम से कांवरियों को सेवा प्रदान कर रहा है. मेधा सेवा शिविर में मेधा डेयरी की तरफ से मुख्य रूप से मेधा डेयरी देवघर के यूनिट हैड मिलन मिश्रा,प्लांट प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय, दुग्ध संकलन प्रभारी कौशलेन्द्र पाण्डेय, उत्पादकता वृद्धि प्रभारी दीपेन्द्र सिंह, चंगुलाल महतो, सुधीर मिश्रा, संतोष, नितेश, कुमार संजीव, विजय कुमार, रूपेश, पन्नालाल, राजेश, महेंद्र प्रसाद, विवेक, इत्यादि लोगों द्वारा शिविर में सेवा प्रदान किया.
