कोडरमा: विधायक नीरा यादव ने पार्क निर्माण का किया शिलान्यास

कोडरमा: कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने रविवार को कोडरमा नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष पार्क निर्माण का शिलान्यास किया. उन्होंने पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ कर विधि विधान से फीता काट कर शिलान्यास किया एवं उपस्थित लोगों में स्वयं मिठाईयां बांटी. बता दें कि यह पार्क पंद्रह लाख छब्बीस हजार दो सौ अस्सी रुपए की लागत से बनने वाली है, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित होगी. 

नीरा यादव ने मौके पर कहा कि नगर के मुख्यालय के पास हमारे भगवान बिरसा की प्रतिमा का होना आवश्यक था. अब उनके प्रतिमा अधिस्थापन से उनके आदर्शों, उनके कीर्ति और उनके बलिदानों को याद करेंगे. उन्होंने कहा, हमें हरेक क्षेत्रों में विकास करने की जरूरत है. कार्यक्रम में विभाग के कनीय अभियंता प्रदुम्न कुमार, बिनोद कुमार मुन्ना, संजीव यादव, दिवाकर कुमार, नरेंद्र सिंह, सचिन यादव, धीरज तिवारी,विकास पासवान,राहुल यादव, कुलशेखर यादव आदि दर्जनों उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More