हरियाणा : लगातार बारिश से पंचकूला में घग्घर नदी का जलस्तर बढ़ा

पंचकूला, 11 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के पंचकूला में रविवार को लगातार बारिश हुई, जिसके कारण यहां पर घग्गर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

हरियाणा समेत कई राज्यों में मानसून अपने चरम पर है। प्रदेश के पंचकूला में रविवार की सुबह से हो रही तेज बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले पानी के कारण घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी है। लोगों को नदियों में उतरने से मना किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग नदी में नहाते नजर आ रहे हैं।

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, पंचकूला में अगले कुछ घंटे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

लगातार बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। आगामी कुछ दिनों के लिए लोगों को नदियों के पास जाने से मना किया जा रहा है।

पंचकूला के अलावा अंबाला में शनिवार की रात भारी बारिश हुई, जिसके बाद जिले के अधिकांश हिस्से जलमग्न हो गए। यहां की सड़कों पर पानी भर गया है और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

–आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More