चाईबासा: झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव ने सिंदरीबेड़ा पंचायत क्षेत्र का किया दौरा
चाईबासा: झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के सांगठनिक मजबूती को लेकर कई ग्रामीण इलाकों एवं गाँवों के दौरे पर हैं. दौरा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बात की और कहा कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के जोबा माझी राज्य में चार बार मंत्री रही और पांच बार विधायक तथा अब सांसद है लेकिन उस विधानसभा क्षेत्र में समस्साओं का अंबार लगा हुआ है. लोग बेहतर चिकित्सा व बेहतर सड़क तथा बेहतर शिक्षा को लेकर बाट जोह रहे हैं क्षेत्र के ग्रामीण. जहां सड़क के अभाव में लोग अपनी जान भी गवां देती है. रही बात मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव ब्लॉक के सिंदरीबेड़ा पंचायत की जो की झारखंड पार्टी के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र का भमण करने पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से रूबरू कराया. पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर विधानसभा में बंदगांव आता है. अति सुदूरवर्ती क्षेत्र है, जिसका एक दिवसीय दौरा झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा एवं जिला उपाध्यक्ष नितिन जामुदा ने किया. जिसमें उन्होंने पाया कि ग्राम सिंदरीबेड़ा, टाकुब, जतरमा, तक चार किलोमीटर का रास्ता एव पुल बन जाने से ग्रामीण लोग अपना दैनिक कार्य के वस्तु, वन से प्राप्त वस्तु, बीमार लोग, बच्चे सभी को बंदगांव बाजार आने जाने में सुविधा होगी. बारिश के कारण जो कच्चा रास्ता है, वह बह गया है. जिस कारण चार पहिया वाहनों का परिचालन बंद है.
ज्ञात हो कि पिछले दिनों अखबार के माध्यम से पता चला कि ग्राम तुजुर में एक ग्रामीण महिला मलेरिया से पीड़ित थी. जिसके बाद महिला की मृत्यु हो गई. उनके पार्थिव शरीर को ग्रामीणों द्वारा ढो कर गांव ले जाया गया. अगर रास्ता बना हुआ होता तो उस महिला की जिंदगी बच सकती थी. पंचायत भवन की स्थिति देखने से लगता है कि यहां पर कभी भी पंचायत प्रतिनिधि एवं सरकारी पदाधिकारी नहीं आते हैं. पूरा पंचायत सरकारी सुविधाओं से अछूता है. महिलाएं एवं पुरुष पलायन करने पर मजबूर है. महेंद्र जामुदा ने अपने संबोधन में कहा, इस बार का विधायक उन्हें बनाना है जो आपके सुविधाओं को ख्याल में रखते हुए आपके घर तक आए और आपकी समस्याओं से अवगत हो तभी हमारे इस पंचायत का विकास हो पाएगा. मौके पर प्रदीप चाम्पिया, सिलवेस्टर कोनगाड़ी, सुलेमान भेंगार, सैमुअल बडिंग, सैमुअल सोयमुरूम,सुखराम संगोवार, एलियास बडिंग, आन्दरियस तोपनों, पिलिप बडिंग, गबरियल चाम्पिया, हेरमन बडिंग, जोसेफ ऐरेंज, समुएल सिरुम,बेरोनिका पुरती, अनिता सिरका बारजो, मंगरी चाम्पिया, अनिता सिरका, बमलेन सिरका बरजों, सुषमा चम्पिया, कृपा ओडेया आदि महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे.
