देवघर: मधुपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू, दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा मधुपुर

देवघर: मधुपुर में स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर शनिवार को ऑडिशन लिया गया। आडिशन में मधुपुर अनुमंडल के कुल 24 शैक्षणिक संस्थानो के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया।ऑडिशन में निर्णायक मंडली के सदस्यों द्वारा टीम का चयन किया गया। बता दें कि 15 अगस्त को मधुपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सूबे के खेल मंत्री हफीजुल हसन शिरकत करेंगे।

ऑडिशन में कार्मेल स्कूल,महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर,मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी, मधुस्थली विद्यापीठ, एमएलजी हाई स्कूल,एस०पी० एम० हाई स्कूल,तिलक विद्यालय, छोटी अंची देवी मध्य विद्यालय,सेट स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, न्यू सेंट जेवियर हाई स्कूल,टीएससी वैद्य एकेडमी, कस्तूरबा गांधी आवासीय, वात्सल्य वैली, संत जोसेफ हाई स्कूल, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल पिपरा, मां मरियम हॉस्टल, श्रीधर क्लासेस, इंस्पायर क्लासेस,आकाश डांस एकेडमी, बीट ऑन क्र्यू,,लेट्स डांस अनलिमिटेड क्र्यू, मां मरियम हॉस्टल आदि सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के लगभग कुल 350 छात्र-छात्राओं में अपनी नृत्य की प्रस्तुति दी। 

निर्णायक प्रसाद चटर्जी, प्रिंस समद,, रामचंद्र झा, कन्हैया लाल कन्नू ने बच्चों की तैयारी को देखकर सराहा और उन्हें 15 अगस्त के कार्यक्रम में और बेहतर ढंग से प्रस्तुति देने की टिप्स दी। निर्णायकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम तय समय सीमा पर होना है।सबों को अपनी प्रस्तुति निर्धारित 4 मिनट 30 सेकंड के भीतर ही देनी है। जिसमें सिर्फ देशभक्ति गीतों पर ही प्रस्तुति होगी। सभी विद्यालय के प्रतिभागियों को द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

फुटबॉल टुर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा मधुपुर  

मधुपुर शहर नगरपरिषद के समीप रेलवे फुटबॉल मैदान में यंग स्पोर्टिंग क्लब एवं योर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय दुर्गा सोरेन मेमोरियल नॉकआउट फुटबॉल टुर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच एफसी क्लब मधुपुर और दुमका के बीच खेला गया। इस मैच का उद्घाटन योर्स क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव ने संयुक्त रूप से  किक मारकर किया। इस सेमीफाइनल मुकाबले में मधुपुर की टीम 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची। वहीं शुक्रवार को खेले गए दुसरे क्वार्टर फाइनल में मधुपुर एफसी ने जमालपुर को हराया था।

WhatsApp Image 2024-08-10 at 19.00.21_96cd9e94 (1)
मुख्य अतिथि खिलाड़ियों से मुलाकात करते

बता दें कि टुर्नामेंट का फाइनल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर  खेला जाएगा । जिसमें विजेता  टीम को 51000 तथा उप विजेता टीम को 31000 रूपया से पुरस्कृत किया जाएगा । रविवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल  बंगाल के हुगली  टीम का मुकाबला बर्दवान की टीम के बीच खेला जाएगा। मौके पर मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर अंसारी, पुर्व वार्ड अध्यक्ष फैय्याज कैशर, योर्स के अध्यक्ष सुभाष सिंह सचिव कन्हैया लाल कन्नू, प्रिंस समद, संजय शर्मा, विद्रोह  कुमार मित्रा,, राजेश कुमार, राम चंद्र झा, मोहम्मद शाहिद,  ऐनूल होदा झामुमो मीडिया प्रभारी समीर अंसारी आदि मौजूद थे।

रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मधुपुर में रविवार को प्रातः 10:00 बजे से 1बजे  तक दोपहर 2 बजे शाम 05 बजे तक टाउन 1 एवं टाउन 2  एरिया में पेड़ की टहनी की कटाई के कारण शहरी फीडर में मेंटेनेंस को लेकर दोनों ओर तीन तीन घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

WhatsApp Image 2024-08-10 at 18.59.56_c0a1533a (1)
कनीय अभियंता मोहम्मद शैयाउद्दीन

इसकी जानकारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद शैयाउद्दीन ने दी है। उन्होंने बताया कि इससे टाउन  1 इलाकों में विद्युत 3 घंटा सुबह 10:00  बजे से 1:00 बजे तक एवं टाउन 2 में दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे प्रभावित रहेंगे। शहरी इलाको में मेंटेनेंस एवं पेड़ कटाई का काम किया जाएगा। इन इलाकों में 52 बीघा, पनाह कोला,पत्थरचप्टी, कुंडू बांग्ला, कुशमाहा, खलासी मोहल्ला, पटवाबाद, फतेहपुर, लखना मोहल्ला दोनों ओर एरिया में तीन तीन घंटा  विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More