बोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बोकारो: उपायुक्त के निर्देशानुसार एवं सहायक उत्पाद आयुक्त के मार्गदर्शन में चास थाना अंतर्गत आईटीआई मोड़ में अवैध विदेशी शराब भंडारण स्थल पर छापेमारी की गयी जिसमें अवैध विदेशी शराब 171.600 लीटर जब्त किया गया। साथ ही छापेमारी के क्रम में अभियुक्त धर्मेंद्र साव को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर मामला दर्ज किया गया। इस छापेमारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा रविरंजन उपस्थित थे।
