चाईबासा: छह दिवसीय गैर आवासीय बहुभाषी शिक्षा शिक्षण का जिलास्तरीय अंतिम प्रशिक्षण सम्पन्न 

चाईबासा: जिला प्लस टू उच्च विद्यालय एवं श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय में छह दिवसीय गैर आवासीय बहुभाषी शिक्षा शिक्षण का जिला स्तरीय अंतिम प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इसमें पहली और दूसरी कक्षा में अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। इस तरह से जिले के 305 हो जनजातीय बहुल विद्यालयों  के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त चुके हैं।अब सरकार द्वारा मुद्रित द्विभाषीय पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से बच्चे प्रारंभिक शिक्षा अपनी मातृभाषा में लेंगे। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया गया कि बच्चों को उनकी मातृभाषा में गतिविधियों के साथ रोचक कविता और कहानी के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा देंगे।

प्रशिक्षण में बताया गया बच्चों को स्कूली भाषा हिन्दी और अंग्रेजी सिखाने में अधिक से अधिक उनकी मातृभाषा का प्रयोग करें। प्रशिक्षक के तौर पर लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के स्मृति कुमारी,शिवांशु सिंह, राजेश सिंकू,दीपक सांडिल, कमल लोचन प्रमाणिक ने बहुमूल्य योगदान दिया। मौके पर एडीपीओ अजय कुंडु ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद अपने विद्यालयों में सरकार की ओर से प्रकाशित जनजातीय भाषा की पुस्तकों का उपयोग करने में विभागीय निर्देश का पालन करें और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करें।

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More