देवघर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

देवघर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर ने परिसम्पतियों का वितरण किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समुदाय की भाषा जीवनशैली, पर्यावरण से निकटता और कलाओं को संरक्षित व संर्वधित करने का संकल्प हम सभी लें। बच्चों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और जो भी लक्ष्य उसको पूरा करने का प्रयास करे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने वन अधिकार अधिनियम के तहत निरंजन सोरेन, सिताराम सोरेन, मुनसु सोरेन को व्यक्तिगत पट्टा और ग्राम मेदनीसराय के आवेदित सभी सदस्यों को सामुदायिक पट्टा का वितरण किया। 

उपायुक्त ने एफआरसी, एसडीएलसी एवं डीएलसी समिति को सक्रिय रखने का निदेश संबधित अधिकारी को दिया। साथ ही सभागार में उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अंतर्गत वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को उनके अधिकार की जानकारी पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को वन अधिकार पट्टा से लाभान्वित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र कुमैठा के 16 बच्चों के बीच फुटबॉल किट, र्स्पोट्स जर्सी का भी वितरण किया। इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर ने साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ीं जाति के छात्र, छात्राओं के बीच ‘उन्नति का पहिया’ निःशुल्क साईकिल का वितरण किया।

उपायुक्त ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि उन्नति का पहिया के माध्यम से प्रगति की ओर आप सभी निरंतर बढ़ते रहें। साथ हीं अपने स्वास्थ्य और पढ़ाई पर ध्यान देते हुए इंटरनेट व मोबाईल फोन से दूरी बनाये रखें। आगे उन्होंने कहा कि “उन्नति का पहिया” निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ मिलने से छात्र एवं छात्राओ को स्कूल आने जाने में मदद मिलेगी और आप सभी आसानी से स्कूल आ जा सकेंगे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही है। इसका अवश्य लाभ लें एवं खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जिला का नाम रोशन करें। इस दौरान डीएफओ अभिषेक भूषण, जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दूबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, वन विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More