चाईबासा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा की घंटी बजाओ सरकार जगाओ पदयात्रा
चाईबासा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ओर से हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ कमर कस ली है और गहरी निंद्रा में सोये हेमंत सोरेन सरकार को जगाने की शुरूआत घंटी बजाओ सरकार जगाओ पदयात्रा से आज कर दी. अभियान का आगाज जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में शनिवार को घंटी बजाओ सरकार जगाओ पदयात्रा निकाल कर की गई। इस संबंध में 17 अगस्त को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए पुराने वायदों को याद दिलाने और पूरा करने का मांग पत्र एसडीओ को सौंपा जाएगा।
इस संबध में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और नौकरी नहीं देने की स्थिति में स्नातक छात्रों को 5000 एवं स्नातकोत्तर छात्रों को 7000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। परन्तु आज पांच वर्ष बीतने को है लेकिन यह गठबंधन सरकार ना तो युवाओं को नौकरी दे पाई और ना ही बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता। झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने युवाओं को केवल ठगने का काम किया है।
.jpg)
मधु कोड़ा ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि गहरी निद्रा में सोने वाले हेमंत सोरेन सरकार जग जाओ नहीं तो हमारा नौजवान जागेगा तो आपका इस बार तख्तापलट हो जाएगा। पूरे राज्य में 6 लाख बेरोजगार युवकों ने नियोजनालय में अपना नाम दर्ज करा रखा है, वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर और किरीबुरू में 16 हजार बेरोजगार युवकों नें अपना नाम दर्ज करा रखा है लेकिन उन युवकों को ना तो बेरोजगारी भत्ता मिली और ना ही नौकरी। इस मौके पर जगन्नाथपुर मंडलध्यक्ष रायभूमीज, बिष्णु गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, संजय बारिक,अनुज जेराई, अश्वनी चातर, चंचल यादव, धीरज सिंह,मधु महतो,प्रमेश्वर महतो,लाल मोहन दास,दिपेंद्र सिंह,छोटराय लोहार,घन्शियाम कोड़ा आदी सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।
