यमुना अथॉरिटी ने अवैध कब्जे से मुक्त कराई 15,000 करोड़ की जमीन

ग्रेटर नोएडा, 9 अगस्त (आईएएनएस)। यमुना प्राधिकरण ने सिकंदराबाद तहसील के झाझर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है।

ओएसडी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त कर दिया, जिससे लगभग 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को मुक्त करा दिया गया है।

इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस प्रशासन की तैनात टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और कार्रवाई जारी रही।

प्राधिकरण की तरफ से पहुंचे बुलडोजर ने अवैध निर्माण किए गए सभी जगह पर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थे।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत अवैध कॉलोनियों को खत्म करने के बाद प्राधिकरण अब संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा।

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने आगे कहा कि अवैध कॉलोनियों को काटने और बनाने वाले लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में की गई है, जहां कॉलोनियों के निर्माण ने नियामक प्रावधानों और योजनाओं का उल्लंघन हुआ है।

आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों और उनकी गतिविधियों के खिलाफ सख्त है। इससे पहले भी कई बार यमुना प्राधिकरण अतिक्रमण पर कार्रवाई की है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More