चाईबासा: बार एसोसिएशन में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

चाईबासा: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन चाईबासा में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया. मौके पर स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में 12 करोड़ आदिवासी निवास करते हैं. उनकी शिक्षा की हालत कमजोर हैं एवं आर्थिक कठिनाइयां झेलते है, जिनमें सुधार की आवश्यकता है. बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि झारखंड के आदिवासियों के बीच शिक्षित लोग भी हैं. शिक्षित लोगो को समाज के उत्थान में और अधिक बड़ चढ़ कर आगे आने की जरूरत हैं.

बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्टिन कुल्लू ने कहा कि पूरे भारत के आदिवासियों के बीच एकता संगठन बनाने की जरूरत है ताकि उन बातों को केंद्र व राज्य स्तर पर रख सके. इस अवसर पर अधिवक्ता केसर परवेज, पवन शर्मा,राजा राम गुप्ता,सुकुमार दरीपा, प्रमोद प्रसाद,विनय कालुंडिया, कमल किशोर हेंब्रम, रघुनाथ लमाय,हरीश शांडिल्य, छोटे लाल बानरा, रंजीता गागराई, किरण बोईपाई, अनामिका गोप, मिली बिरुआ, अजीत तिरिया के अलावा काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More