कोडरमा: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला कमेटी गठित
कोडरमा: भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के निर्देश पर कोडरमा भाजपा जिला कमेटी की घोषणा कर दी है. जोशी ने कमेटी का विस्तार करते हुए राजेश सिंह, जयप्रकाश राम, जूही दास गुप्ता, राजकुमार यादव, देवनारायण मोदी एवं गोपाल कुमार गुतुल को जिला उपाध्यक्ष, शिवेंद्र नारायण एवं विजय यादव को महामंत्री, शशि भूषण प्रसाद, सुधीर सिंह, सूरज प्रताप मेहता, अनीता देवी एवं दिनेश सिंह को मंत्री, सुभाष मोदी को कोषाध्यक्ष हरि पंडित को कार्यालय मंत्री, मनोज कुमार झुन्नू को जिला मीडिया प्रभारी, सुदर्शन यादव एवं प्रवीण पांडेय को मीडिया सह प्रभारी, विनय शांडिल्य एवं पप्पू मंडल को सोशल मीडिया प्रभारी, प्रेमांशु कुमार एवं सुदेश मोदी को आईटी सेल प्रभारी बनाया है.
साथ ही बालमुकुंद सिंह को सतगावां मंडल अध्यक्ष, सुधीर सेठ को झुमरी तिलैया मंडल अध्यक्ष, अजय पांडेय को कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष, सुनील पंडित को कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, मुकेश राम को डोमचांच नगर मंडल अध्यक्ष, महेश वर्मा को डोमचांच ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, सुरेंद्र यादव को नवलशाही मंडल अध्यक्ष, सुनील यादव को मरकच्चो मंडल अध्यक्ष, रमेश प्रसाद को चंदवारा मंडल अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह को जयनगर मंडल अध्यक्ष एवं विजय कुमार राणा को परसाबाद मंडल अध्यक्ष बनाया गया है.
कमेटी की घोषणा पर पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, कोडरमा सांसद सह महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी तथा विधायक डॉ नीरा यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है. बधाई देने वालों में प्रदेश कार्य समिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी, रवि मोदी, रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, वीरेंद्र सिंह आदि के नाम शामिल हैं.
