कोडरमा: ग्रिजली विद्यालय के छात्रों का राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने झारखण्ड राज्य कैडेट जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम पुरे राज्य में रौशन किया है. इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र आनंद शर्मा ने रजत पदक एवं छात्र सचिन कुमार यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया. वहीं विद्यालय के जूडो कोच सौरव कुमार पाठक ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. झारखण्ड जूडो एसोसिएशन के द्वारा रांची के वायबीन पब्लिक स्कूल में 3 से 5 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रिज़ली विद्यालय के 5 छात्रों ने अपने कोच सौरव कुमार पाठक के साथ भाग लिया था. 

विद्यालय के छात्रों की इस सफलता पर निदेशक द्वय मनीष कपसिमे, अविनाश सेठ, सीइओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, तुषार राय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अमित दास, सीसीए संयोजक अभिजीत आनंद सहित पुरे विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों एवं उनके कोच सौरव कुमार पाठक को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More