Dhanbad News: बीआईटी कल्चरल सोसाइटी में धूमधाम से मना करम महोत्सव, प्रकृति रक्षा और एकता का संदेश

करम महोत्सव में मांदर की थाप पर झूमे विद्यार्थी।

धनबाद: बीआईटी कल्चरल सोसाइटी (BCS) की ओर से झारखंड का प्रमुख प्रकृति पर्व करम महोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सोसाइटी के प्रोफेसर इनचार्ज डॉ. अजय उरांव और विद्यार्थियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय, प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. घनश्याम सहित कई प्रोफेसर और शिक्षक मौजूद रहे।

प्रकृति संरक्षण और एकता का दिया संदेश

पूजा के अवसर पर निदेशक डॉ. पंकज राय और प्रोफेसर इनचार्ज डॉ. अजय उरांव ने करम पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति की रक्षा के साथ आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम, डॉ. वर्मा, डॉ. संग्राम, डॉ. मुर्मू, डॉ. मिंज, डॉ. अभिषेक, डॉ. अमर, डॉ. संजय उरांव और डॉ. निशिकांत किस्कु सहित अन्य शिक्षकों ने भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

शिक्षकों ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और सामाजिक एकता वर्तमान समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। करम पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक एकजुटता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

मांदर की थाप पर झूमे विद्यार्थी

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पारंपरिक मांदर की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य से पूरा परिसर झारखंड की लोक संस्कृति के रंग में रंग गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने करम महोत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More