रोटरी गिरिडीह ने नेत्र चिकित्सालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह द्वारा मंगलवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रोटरी नेत्र चिकित्सालय गिरिडीह में किया गया जिसमें त्रिदेव हॉस्पिटल देवघर से आए कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर पंकज शर्मा एवं जेनरल फिजीशियन डॉक्टर राकेश कुमार द्वारा 50 लोगों को निःशुल्क उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।साथ ही गोवर्धनलाल नर्सिंग होम के सहयोग से न्यूनतम दर मात्र 100 रुपए में ईसीजी की भी सुविधा उपलब्ध की गई थी।
इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह अध्यक्ष अमित गुप्ता सचिव मनीष वर्णवाल शिविर संयोजक डॉ विकास लाल, प्रदीप डालमिया, दिलीप जैन, रवि बगड़िया, मनीष केडिया, डॉ तारक नाथ देव, अभिषेक जैन, देवेंद्र सिंह, पीयूष मुसद्दी, सहित रोटरी नेत्र चिकित्सालय कर्मियों का अहम योगदान रहा।
