Dhanbad News: CISF QRT की कार्रवाई, ब्लॉक-02 एरिया से कोयला लदी 4 बिना नंबर की बाइक जब्त

धनबाद: बाघमारा के ब्लॉक-02 एरिया अंतर्गत माटीगढ़ा दुर्गा मंडप के पास अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) ने कार्रवाई करते हुए कोयला लदी चार बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। कार्रवाई 21 सितंबर 2026 की देर रात करीब 12:30 बजे गश्त के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार, CISF QRT की टीम को गश्त के दौरान सड़क से संदिग्ध अवस्था में गुजर रही चार मोटरसाइकिलें दिखाई दीं। सभी बाइक पर कोयला लदा था और उन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। टीम को देखते ही बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
चार कोयला लदी बाइक जब्त
CISF QRT ने मौके से चारों मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। जब्त की गई सभी बाइक बिना नंबर की बताई जा रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और गश्त पर भी नजर रखी जा रही है।
तस्करों की पहचान के लिए जांच शुरू
जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, बाइक छोड़कर फरार हुए लोगों की पहचान और अवैध कोयला परिवहन से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए जांच की जा रही है।
CISF QRT की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन से जुड़े लोगों के बीच हलचल बढ़ गई है।
