Sahibganj News: गंगा का जलस्तर घटा, नगर परिषद ने तेज किया स्वच्छता अभियान

बाढ़ के बाद साहिबगंज में स्वच्छता अभियान तेज।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, संक्रमण से बचाव पर जोर

साहिबगंज: गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट आने से साहिबगंज जिले के दियारा और शहरी क्षेत्रों में बाढ़ का पानी निकलने लगा है। कई वार्डों में जलस्तर कम होने के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। हालांकि, प्रशासन का राहत अभियान अब भी लगातार जारी है।

प्रशासन का पूरा फोकस प्रभावित परिवारों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने, लोगों और पशुओं को सुरक्षित रखने तथा बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने पर है। निचले इलाकों में राहत टीमें तैनात हैं और जरूरत के अनुसार लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।

बाढ़ का पानी कम होते ही नगर परिषद, साहिबगंज ने प्रभावित वार्डों में विशेष स्वच्छता और संक्रमण-रोधी अभियान तेज कर दिया है। नगर परिषद की टीमों द्वारा जलभराव वाले क्षेत्रों, गलियों और घरों के आसपास नियमित रूप से चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संक्रमण के खतरे को कम करना और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

नगर परिषद ने नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलजमाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और पीने के लिए उबला हुआ पानी इस्तेमाल करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More