Giridih News: शीतलपुर के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

गिरिडीह में झामुमो की सदस्यता लेते शीतलपुर के युवा।

विशाल रवानी के नेतृत्व में हुआ मिलन समारोह, नगर अध्यक्ष रोकी सिंह ने किया स्वागत

गिरिडीह: जिला मुख्यालय स्थित झामुमो कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में शीतलपुर के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने विभिन्न दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। युवा नेता विशाल रवानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नए सदस्यों ने झामुमो की विचारधारा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और पार्टी की जल-जंगल-जमीन की नीति में आस्था व्यक्त की।

झामुमो नगर अध्यक्ष रोकी सिंह, जिला सह सचिव दिलीप रजक सहित अन्य नेताओं ने नए सदस्यों का माला पहनाकर और पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए गए। नए सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।

नगर अध्यक्ष रोकी सिंह ने कहा कि शीतलपुर से बड़ी संख्या में युवाओं का झामुमो से जुड़ना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि युवाओं के जुड़ने से वार्ड नंबर 12 में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा।

जिला सह सचिव दिलीप रजक ने कहा कि झामुमो झारखंडी अस्मिता से जुड़ी पार्टी है और युवाओं का जुड़ना संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, विशाल रवानी ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर युवा झामुमो से जुड़े हैं।

अभय सिंह, अंकित सहाय, पवन सिंह, अनुभव सिंह और राकेश गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने भी नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही।

सदस्यता लेने वालों में रंजीत रवानी, सूजल कुमार, रवि शर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, उदयकांत वर्मा, मनोज कुमार, आकाश कुमार, धीरज सिन्हा, राजेश महतो और मोनू कुमार समेत दर्जनों युवा शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More