नीरज और भारतीय हॉकी टीम की जीत पर लोकसभा स्पीकर ने दी बधाई

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम और रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर उनकी प्रशंसा की।

पेरिस ओलंपिक में गुरुवार (8 अगस्त) का दिन भारत के लिए काफी हद तक अच्छा रहा। पहले भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज जीता और उसके बाद देर रात जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा द्वारा लगातार दो ओलंपिक खेल में पदक जीतना बड़ी सफलता है, जो निश्चित रूप से हमारे युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

उन्होंने आगे कहा,”मैं अपनी ओर से और पूरे सदन की ओर से भारतीय हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हम अपने खिलाड़ियों को उनकी भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

लोकसभा में मौजूद सभी सांसदों ने मेज थपथपाकर खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

–आईएएनएस

एसटीपी/एएमजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More