कोडरमा: पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक
कोडरमा: सतगावां प्रखंड में कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह के अध्यक्षता में हुई. जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान के उपस्थिति में हुई बैठक में कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सेठ, जिला महासचिव आशीष पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फैयाज कैसर, जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान सोशल मीडिया प्रभारी चांद आलम, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह उपस्थित थे.
बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वे नेता राहुल गांधी के जन संवाद यात्रा कार्यक्रम का झारखंड में सफलता पर प्रकाश डाला गया. प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू ने झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी एवं लोगों को लाभ लेने का आग्रह किया गया. वहीं जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव की अगुवाई में सेवानिवृत्त टीटीई लाल देव यादव समेत दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की एवं कांग्रेस पार्टी के विचारधारा पर चलने की बात कही. मौके पर राजेश दत्त प्रसाद, महेंद्र कुमार अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह, वरुण सिंह, तारणी सिंह,साकिर खान, सलाउद्दीन, जितेंद्र यादव, तमन्ना परवीन, सुरेंदर रविदास, किशोरी पासवान, सहोदर राम आदि उपस्थित थे.
