नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत पर बधाइयों का दौर जारी, कहा नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं
.jpg)
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है। इस खास उपलब्धि पर पीएम मोदी से लेकर तमाम बड़े नेताओं और हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।
नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नए रिकॉर्ड के साथ बाजी मार ली और सुर्खियां बटोरी। उन्होंने 90+ थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। लेकिन भारतीय दृष्टिकोण से नीरज का सिल्वर मेडल भी गोल्ड से कम नहीं है, क्योंकि यह एक चुनौतीपूर्ण मुकाबला था।
नीरज की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह से लेकर तमाम बड़े नेताओं और हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं। उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीट्स को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”
Neeraj Chopra is excellence personified! Time and again he’s shown his brilliance. India is elated that he comes back with yet another Olympic success. Congratulations to him on winning the Silver. He will continue to motivate countless upcoming athletes to pursue their dreams… pic.twitter.com/XIjfeDDSeb
— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2024
अमित शाह ने लिखा, “अभूतपूर्व, आपने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। शाबाश चैंपियन। पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई। आपने भारतीय खेलों के इतिहास में एक गौरवशाली प्रसंग लिख कर तिरंगे का सम्मान बढ़ाया है। राष्ट्र आपके उल्लेखनीय पराक्रम से प्रसन्न है।”
The phenomenal @Neeraj_chopra1 brings glory to the nation.
Well done champ. Congratulations on winning the #Silver at the #ParisOlympics2024.
You have enhanced the honour of the Tiranga🇮🇳 by scripting a glorious episode in the history of Indian sports. The nation rejoices in… pic.twitter.com/1X3CQ6c2QA
— Amit Shah (@AmitShah) August 8, 2024
राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई देते हुए लिखा, “असाधारण एथलीट, नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक में उनकी अद्भुत उपलब्धि और रजत पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता का प्रतीक हैं। उनकी सफलता से पूरा देश खुश है।”
A big congratulations to the exceptional athlete, Neeraj Chopra, for his amazing achievement in the Men’s javelin throw at Paris Olympics 2024 and winning the Silver Medal. He is an epitome of hard work, dedication and consistency. His success has delighted the entire nation.… pic.twitter.com/FfJteDeV0L
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 9, 2024
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी नीरज को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा। पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी, उस पर आप खरे उतरे। आपने पेरिस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है, उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा। सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।”
जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार – गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा।🇮🇳
पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी उस पर आप खरे उतरे।आपने पेरिस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।
लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद… pic.twitter.com/mOhED9aqaL
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 8, 2024
नीरज चोपड़ा को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, “नीरज, आप एक अद्भुत एथलीट हैं। पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद आपके रजत पदक जीतने की बधाई। आपने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है।”
Neeraj, you’re an amazing athlete.
Congratulations on your Silver medal🥈after a spectacular performance throughout #ParisOlympics2024.
You’ve made India immensely proud yet again 🇮🇳 pic.twitter.com/213S8qkzOy
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 9, 2024
पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का फाइनल बेहद रोमांचक रहा था। पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सीजन के अपने बेस्ट थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा (89.45) को गुरुवार रात रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर दूर जैवलिन फेंक कर कांस्य पदक जीता।
