वायु सेना क्विज 2024 : टीम एमसी ने जीता पहला स्थान, वायु सेना प्रमुख रहे मौजूद

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। वायु सेना क्विज 2024 का आयोजन किया गया। इसमें वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजीव मखनी क्विज मास्टर की भूमिका में थे।

प्रतियोगिता में टीम एमसी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ईएसी, एयर एचक्यू और एसएसी क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

वायु सेना प्रमुख ने विजेता टीमों को बधाई दी और उनकी प्रतिभा की सराहना की। यह क्विज वायु सेना के योद्धाओं के बीच ज्ञान और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।

भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर कर क्विज की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, “एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, सीएएस ने एयर वॉरियर्स के लिए एयर फोर्स क्विज 2024 में भाग लिया। राजीव मखनी ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। टीम एमसी को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई, इसके बाद ईएसी, एयर मुख्यालय और एसएसी को भी बधाई।”

–आईएएनएस

आरके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More