जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, सीएम को बताई समस्याएं

रायपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। रायपुर में गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर से लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मिले। इस दौरान लोगों ने सीएम को अपनी समस्या से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि बीते कई गुरुवार से जनदर्शन कार्यक्रम नहीं हो रहा था। लेकिन इस बार यह हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग आए। उन्होंने अपनी समस्याएं बताई। कई लोगों ने आर्थिक सहायता की भी मांग की।

कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगों को सहायता के तौर पर तत्काल ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर दिया गया है। साथ ही चेक वितरित किया गया।

15 अगस्त को लेकर उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तरह ही हम स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा अभियान के तहत मनाएंगे। हम प्रदेश के सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे 15 अगस्त पर अपने घरों की छतों पर तिरंगा लगाएं।

जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “जनदर्शन” कार्यक्रम में दिव्यांग रूपेश कुमार साहू से मिला। भानसोज निवासी रूपेश अपनी दिव्यांगता को चुनौती न मानकर पढ़-लिख कर अपने परिवार और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। इस दौरान उनको शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए 50 हजार रुपए का चेक सौंपा। कार्यक्रम में मिनी गोल्फ प्लेयर चयन कुमारी और रंजीता खलखो से मिला।

उन्होंने बताया कि 37वें राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता है और आगामी 25 से 30 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वुड बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही हैं। हमारे राज्य के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहें हैं, जो प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More