चाईबासा: विधायक सोनाराम सिंकु ने की गैर सरकारी संकल्प समिति की समीक्षा बैठक
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर स्थित परिसदन चाईबासा के सभागार में झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति के सदस्य सोनाराम सिंकु- स.वि.स.झारखंड के अध्यक्षता एवं जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा की मौजूदगी तथा सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए समिति सदस्य व विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा विभागों के माध्यम से संचालित कार्यों एवं योजनाओं का समीक्षा किया गया. इस दौरान समिति सदस्य के द्वारा गैर सरकारी संकल्प समिति के पास अभिरक्षित कंडिका तहत प्राप्त अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर विभागीय पदाधिकारी से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए. उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त एवं अलग-अलग कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे.
